प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिला प्रेस क्लब और राजनीतिक दल के सदस्यों ने ओड़िशा में हुए ट्रेन दुर्घटना में मृतको को दी श्रद्धांजलि… घायलो के स्वास्थ्य लाभ का किये कामना

 

बालोद-ओडिशा रेल हादसे में 250 से अधिक
यात्रियों की मौत पर जिला प्रेस क्लब बालोद व राजनीतिक दल के सदस्यो ने शोक जताया है। जिला प्रेस क्लब व राजनीतिक दल के सदस्यो ने शनिवार  को नया बस स्टैंड स्थित भारत माता की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण कर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है।
बता दें कि शुक्रवार को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं।
छग श्रम मंडल के सदस्य कृष्णा दुबे ने कहा कि ये हादसा नहीं बल्कि बहुत बड़ी आपदा है।हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस तरह की दोबारा घटना सुनने को न मिले।इस दौरान ओर्स क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू,श्रम मंडल के सदस्य कृष्णा दुबे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी, शहर युवा काग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, प्रमोद दुबे,पत्रकारों में रवि भूतड़ा, अरुण उपाध्याय,नितेश वर्मा,संजय दुबे, सुप्रीत शर्मा,राजू साहू,नरेश श्रीवास्तव,करण सोनी,शंकर साहू,संजय सोनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!