प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अब छत्तीसगढ़ राज्य में क्रीड़ा विश्वविद्यालय की होगी स्थापना….5 माह पहले बालोद जिला के इस छात्र नेता ने लिखा था मुख्यमंत्री को चिट्ठी…

बालोद:–अभिन्न यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में जल्दी क्रीडा विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को होगा।
अभिन्न यादव ने बताया की 5 महीने पहले मैंने माननीय मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर एवं ज्ञापन सौंपकर मैंने क्रीडा विश्वविद्यालय की मांग 23/01/2023 को की थी,

जिस पत्र का जवाब 23/05/2023 को मुझे प्राप्त हुआ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट में वित्तीय वर्षे 2023-2024 में क्रीड़ा विश्वविद्यालय स्थापना हेतु प्रावधान किया।अभिन्न यादव और विद्यार्थी परिषद के प्रयत्न से छत्तीसगढ़ में क्रीड़ा विश्वविद्यालय की स्थापना होगी जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा।

हाल ही में बालोद व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया और प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखाया जो कि राज्य के लिए गर्व की बात है। पूर्व में राज्य में खेल संबंधित एक भी विश्वविद्यालय स्थापित नहीं था, जिससे कि खिलाड़ियों में निराशा थी। क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण हो जाने से छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!