प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

देर रात राईस मिल में लगी आग.. दो ट्रक और लाखों रुपये के बारदाना जलकर राख

बलौदाबाजार, राजा देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेचरापाली के कृष्णा राईस मिल में आग लग गई। इस हादसे में दो ट्रक और लाखों रुपये के बारदाना जलकर राख हो गए।
यह पूरी घटना बीति रात 2.30 बजे की है।जिसकी सूचना मिलते ही बलौदाबाजार से दमकल टीम घटनास्थल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।जानकारी के मुताबिक, यहां एक राइस मिल में देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे बारदानों की तरफ बढ़ गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों में वहांं खड़े दो ट्रक भी चपेट में आए गए। थोड़ी देर में दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए।

आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की जवान मौके पर पहुंचे। घंटों मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!