Skip to main content

प्रदेश रूचि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक ने किया रक्तदान और लोगो से की ये अपील

बालोद -भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव के पुण्यतिथि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है। इस दिन को यादगार बनाने कांग्रेस भवन में रक्त दान स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े एवम विधानसभा संदीप साहू की नेतृत्व में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया।

मौके पर ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया और उनके बताये गए रास्ते पर चलने की अपील की। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के देश हित मे किये गए कार्यों का बखान किया। इसके बाद युवा कांग्रेस की ओर से उनके देशहित में कार्यों को समर्पित करते हुए राजीव भवन बालोद में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने रक्त दान किया और लोगो को ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करने का आग्रह किया। वही इस रक्तदान शिविर में 15 लोगो ने रक्तदान किया है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, प्रशांत बोकड़े शादिक अली, विनोद बंटी शर्मा,विक्की पांडे, युवा कांग्रेस साजन पटेल, पूर्व प्रशा.महासचिव आदित्य दुबे, दिनेश्वर साहू, महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष छवि साहू, बालोद के वरिष्ठ पार्षद गण सहित नारायण साहू, सतीश यादव, सहित युवा कांग्रेस शानू पाल महासचिव ,साबिर खान,गुड्डा खान,मोनिस पाकर, विकास मित्तल,भरत देवांगन,मंगल साहू, गब्बर सिंह, खिलेश,देवेंद्र साहू, बड़े संख्या में युवा कांग्रेस साथी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!