प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गौरक्षा सेवा दल के सदस्यों का हुआ दिल्ली में सम्मान..वापस लौटते ही बालोद में पत्रकार संगठन ने भी किया सम्मान

बालोद-जिले में गौरक्षा सेवा दल अभियान के सदस्यों ने गौ रक्षा के लिए किए गए नेक कार्य के चलते गौरक्षा सेवा दल के सदस्य
अजय यादव गौ रक्षा अभियान समूह प्रमुख जिला बालोद , व उपप्रमुख नरेंद्र जोशी व सहयोगियों को दिल्ली के पूर्ववर एचीवर्स फाउंडेशन का 16 वा राष्टीय अवॉर्ड सेरिमनी में मैजेस्टिक क्राउन मोती नगर दिल्ली में राष्टीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर बालोद लौटे गौ रक्षा अभियान समूह की टीम को शहीद वीर नारायण सिंह एकेडमी के छात्रों व प्रशिक्षको द्वारा जय स्तंभ चौक बालोद में पुष्प हार भेंट एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। जिला बालोद के सभी लोगो का कहना है यह बड़े गौरव की बात है गौ सेवा के विषय पर जिला बालोद का नाम आज भारत की राजधानी दिल्ली में भी गूंज रहा है तत्पश्चात बालोद में आयोजित छत्तीसगढ़ के एक पत्रकार संगठन द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमे मुख्य अतिथि  अनिला भेड़िया मंत्री छ ग शासन , कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छ ग शासन ,   संगीता सिंह विधायक संजारी बालोद ,विकास चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष बालोद की उपस्तिथि में सम्मान किया गया इस दौरान सभी ने हमारे उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी ,इस अवसर पर गौ सेवक चंद्रशेखर तिवारी, शूभम साहु,विशाल माधवानी,विवेक पाटीदार,आशीष यादव,किशोरनाथ योगी(भूतपूर्व सैनिक) कृष्णा प्रसाद तिवारी (भूतपूर्व सैनिक),सुप्रीत शर्मा,गोपाल यादव,धर्मेंद्र आहूजा, मोनू यादव ,कुलदीप यादव ,बाबुल ठाकुर ,योगेश साहू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!