प्रदेश रूचि

Balod चोरों ने जिले के एक प्रिंटिंग प्रेस दुकान से लगे इस दुकान से 7 लाख की चोरी के घटना को दिया अंजाम…चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद..जांच में जुटी पुलिस

दल्लीराजहरा। नगर के मुख्य मार्ग अनिल फिटिंग प्रेस के पास स्थित खंडेलवाल हार्डवेयर की दुकान में बीती रात लगभग 7 लाख रु की चोरी हो गई । घटना शनिवार की रात 3:30 बजे के आसपास की है। घटना की जानकारी सुबह दुकान संचालक को दुकान खोलते समय हुई। दुकान संचालक ने इसकी सूचना राजहरा थाने में दी। इसके बाद तत्काल राजहरा टीआई वीणा यादव दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मौके का बारीकी से मुआयना किया।

वही 11 बजे राजनांदगांव से डॉग स्कॉट को बुलाया गया। खोजी डॉग अनिल फिटिंग प्रेस एवं देवार बस्ती में घूमने लगा। दुकान के संचालक जैकी खंडेलवाल ने बताया कि दुकान की भीतर गले में रखें नगदी रकम को एक कपड़ा में बांधते हुए चोर का फुटेज शॉप में लगे सीसीटीवी में आ गया है वह मुंह में गमछा बांधा हुआ है जिसका हाइट भी काफी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!