Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर राज्य शासन की छवि खराब करने की कोशिश….गृह विभाग के अवर सचिव ने दर्ज कराई एफआईआर

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है . यह पत्र सभी पुलिस अधीक्षकों के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया बताकर इस पर अवर सचिव श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम का फर्जी हस्ताक्षर भी अंकित है.

गृह सचिव को इस फर्जी पत्र की जानकारी मिलने के साथ ही अवर सचिव श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा रायपुर के राखी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गयी है.

किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवर सचिव के नाम व पदनाम का उल्लेख कर फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर सोशल मिडिया मे वायरल कर शासन एवं गृह विभाग की छबि धूमिल करने का प्रयास किया गया है.

प्राप्त शिकायत के आधार पर राखी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 419, 469 भादवि का दण्डनीय अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!