Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

दुर्ग- दल्लीराजहरा खंड के भैंसबोड स्टेशन प्लेटफार्म की ऊंचाई में वृद्धि का सांसद ने किया लोकार्पण

रायपुर-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के भैंसबोड रेलवे स्टेशन में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का निरीक्षण एवं प्लेटफार्म की ऊंचाई में वृद्धि का लोकार्पण दिनांक 13 अप्रैल 2023 को माननीय सांसद लोकसभा कांकेर मोहन मंडावी जी द्वारा किया गया । इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे ।


भैंसबोड प्लेटफॉर्म रेल लेवल स्तर से हाई लेवल स्तर का बन जाने के कारण वहाँ के वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों व अन्य यात्रियों को प्लेटफार्म से ट्रेन में चढ़ते- उतरने के समय सुविधा होगी। माननीय सांसद महोदय ने रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की । माननीय सांसद मोहन मंडावी जी ने भैंसबोड रेलवे स्टेशन में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!