Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रियंका गांधी जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल होने दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे.. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

जगदलपुर, प्रियंका गांधी जगदलपुर पहुंच चुकी है. सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत करते वीडियो ट्विटर में शेयर किया है. स्वागत के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, सांसद राजीव शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत कई विधायक मौजूद थे.


बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला सम्मेलन में आदिवासियों के तीज त्योहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 10,000 रुपए की अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों को चेक तथा सामग्री का वितरण भी करेंगे।

देखे लाइव वीडियो

https://www.facebook.com/ChhattisgarhCMO/videos/550681837148506/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!