
वहीं पेट्रोल पंप के एक नोजल को मशीन कंपनी के तकनीकी सहायकों से सुधरवाने तक एक नोजल से बिक्री नही करने एवं एक नोजल से बिक्री जारी रखने की हिदायत दी इस पर पम्प संचालक ने बताया कि पेट्रोल मशीन के एक नोजल में कुछ तकनीकी खराबी के कारण पेट्रोल पाइंट जम्प कर रहा था जिसकी शिकायत उन्होंने दिनांक 3 अप्रेल से लगातार कंपनी को करता आया जिस पर कंपनी के तकनीकी सहायकों द्वारा मशीन को बनाया भी गया फिर भी कुछ त्रुटि होने के चलते पिछले 5 दिनों से दोनों नोजल से पेट्रोल की बिक्री हमारे द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या को देखते हुए बन्द कर दिया गया था इसके बावजूद कुछ लोगो के द्वारा किसी के बहकावे में आकर शिकायत की गई थी जिसकी जांच आज अधिकारियों की टीम ने की जो कि माप एवं पम्प संचालन में जरूरी सभी सुविधाएं सही पाया गया जिसके बाद एक नोजल से बिक्री प्रारम्भ की गई है वहीं एक नोजल को ठीक कराने पुनः कंपनी में शिकायत दर्ज कराया गया है जैसे ही वह नोजल ठीक होगा पुनः दोनों नोजल से पेट्रोल की बिक्री प्रारम्भ कर दी जाएगी ।




















