Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

मुख्यमंत्री भूपेश ने बिरनपुर घटना पर की बड़ी घोषणा 10 लाख सहायता राशि सहित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले आज समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की थी। वहीं घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने दुर्ग कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

बिरनपुर में दो समुदायों में हुई झड़प में मारे गये युवक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की घोषणा की है। शनिवार को भड़की हिंसा में बेमेतरा के बिरनपुर में 22 वर्षीय युवक की हत्या हो गयी थी। हत्या के बाद बेमेतरा के बिरनपुर में विवाद बढ़ गया था। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं राज्य सरकार 10 लाख रू सहायता राशि भी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!