Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

कांग्रेस के मसाल रैली में हादसा 5 कार्यकर्ता झुलसे..केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसा

जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर में आयोजित की गई कांग्रेस की मशाल रैली में हादसा हो गया। शुक्रवार को मशाल रैली में कांग्रेस के पांच कार्यकर्ता झुलस गए।
कांग्रेस पार्टी जगदलपुर में राहुल गांधी की अयोग्यता और “लोकतंत्र बचाने के लिए” को लेकर केंद्र के खिलाफ ‘मशाल मार्च’ अभियान चला रही थी।
जगदलपुर के महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने कहा कि उनमें से चार 10-15 प्रतिशत जले हुए हैं, जबकि दूसरा 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। सभी की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि रैली के दौरान कुछ मशाल बुझने लगीं तो कार्यकर्ता उनमें पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश रहे थे। इसी दौरान आग भभक गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकता हॉस्पिटल में जमा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!