Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

बालोद कलेक्टर ने चिरचारी के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण.. बच्चों का वजन कराकर किया पोषण स्तर का अवलोकन

बालोद,कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के गुरुर विकासखंड के ग्राम चिरचारी में आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ अपने समक्ष बच्चों का वजन कराकर उनके पोषण स्तर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कुपोषण से मुक्ति दिलाने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के रसोई कक्ष का अवलोकन कर बच्चों व महिलाओं को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता आदि का जायजा लिया। कलेक्टर ने सेक्टर सुपरवाइजर को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में दी जाने वाली भोज्य पदार्थ में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, हितग्राहियों को गर्म व पौष्टिक भोजन ही दे।


कलेक्टर शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र्र में नन्हें बच्चों से आत्मीय बातचीत की और बच्चों से कहानी, कविता, इंग्लिश अल्फाबेट पूछा। इस दौरान जान्हवी, सौरभ, दावेश, गुंजन आदि ने कलेक्टर शर्मा को कविता सुनाया जिस पर कलेक्टर ने खुश होकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें चॉकलेट एवं बिस्किट भी प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से चर्चा कर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत मिल रहे सुपोषण आहार की जानकारी ली। श्री शर्मा ने आंगनबाड़ी में फोलिक एसिड सिरप, आयरन टेबलेट आदि दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा नियमानुसार वितरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गंगाधर वाहिले, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!