प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देशानुसार दल्लीराजहरा बायपास सड़क निर्माण हेतु सीमांकन कार्य शुरू

बालोद, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा दल्लीराजहरा शहर में ग्राम जमही से गुटुलमुंडा तक बायपास निर्माण हेतु जमीन सीमांकन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मंत्री भेड़िया ने रविवार 19 मार्च को सिंधु भवन दल्लीराजहरा में व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। मंत्री भेड़िया के निर्देश पर एसडीएम डौण्डी द्वारा तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर सात दिवस के भीतर सर्वे रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री के निर्देश पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मंगलवार 21 मार्च को राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सीमांकन का कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!