प्रदेश रूचि

पार्षद की सक्रियता..कई पुराने लंबित कामों के साथ वार्ड में चली विकास की लहर…वार्डवासी भी कर रहे इस पार्षद की तारीफ

डौंडीलोहारा वार्ड नंबर 4 की पार्षद  शर्मा द्वारा वार्ड में अनेकों विकास कार्य कराया गया जिसमें वार्ड के सभी खंबे वर्षो पुराना हो चुका था जो गिरने के स्तिथि मे थे  शर्मा ने सबसे पहले वार्ड के सभी पुराने खंबे को नया लगवाया गया व नाली निर्माण कार्य हुआ गर्मी को देखते हुए बोर खनन पाइप लाइन कनेक्शन व सी,सी,रोड निर्माण का कार्य हुआ अभी वॉर्ड मे सदर रोड से लेकर पलटन पटेल घर तक ट्यूबर पोल लगाया जा रहा जिसका आज वार्ड वासियों व पार्षद ने निरीक्षण किया जिसमे पार्षद शर्मा ने  मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया है

पार्षद शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 4 मे वर्षों से किसी प्रकार का कार्य नहीं हुआ था व हुआ भी रहा होगा तो सभी जर्ज़र अवस्था मे था जिसे श्री मती शर्मा ने सभी कार्य को पुनः नये सिरे से करा कर वॉर्ड को एक नयी दिशा पर ला कर खड़ा किया जिसमे  शर्मा ने माननीय मंत्री  अनिला भेड़िया व नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का आभार माना है ,जिसमें वार्ड वासियों ने पार्षद की सक्रियता की भूरी भूरी प्रशंशा की है व वार्ड वासियो ने शर्मा का आभार व्यक्त किया है* 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!