प्रदेश रूचि

भूपेश की कैबिनेट बैठक सम्पन्न.. लिए गए अहम फैसले..पत्रकार सुरक्षा कानून में अनुमोदन तो वही आकर्षी कश्यप बनेंगी उप पुलिस अधीक्षक

रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र के बीच सीएम भूपेश बघेल ने आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम भूपेश बघेल सहित सभी मंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और उसके बाद कुछ बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। कैबिनेट बैठक में सबसे अहम फैसला शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को लेकर लिया गया है। अब शहरी क्षेत्र में रहने वाले आवासविहीन लोगों को पट्टा दिया जाएगा।


बैठक के बाद मंत्री शिव डहरिया ने कैबिनेट के दौरान हुई चर्चा और लिए गए अहम फैसलों के बारे में जानकारी दी-

* छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
* छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
* कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
* पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!