Skip to main content

प्रदेश रूचि

आईपीए बालोद टीम का स्टेट फार्मेसी काउंसिल चुनावी तैयारी का मीटिंग संपन्न …चुनाव में 6 सदस्य निर्वाचित होकर पहुंचेंगे स्टेट फार्मेसी काउंसिल…चुनाव की तारीख भी तय

 

बालोद।फार्मेसी काउंसिल में सदस्यो की हर पांच वर्षों में चुनाव होती है , इस बार भी स्टेट फार्मेसी काउंसिल के लिए छः सदस्यों का चुनाव इस बार होनी है ,जिसका प्रक्रिया चालू हो गई है और फार्मासिस्टो के द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद 30 फार्मासिस्ट चुनाव लड रहे हैं 10 मार्च से राज्य के समस्त रजिस्टर्ड फार्मासिस्टो के पास रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से उनके पते पर मत पत्र का वितरण फार्मेसी काउंसिल द्वारा भेजा जाएगा। फिर वापस कार्यालय भेजने का अंतिम तारीख़ 10 अप्रैल शाम 5 बजे निर्धारित है । 13 अप्रैल को मतगड़ना होगा व 14 अप्रैल को परिणामों की घोषणा होगी।छत्तीसगढ़ स्टेट फ़ार्मेसी कौंसिल चुनाव के लिए IPA पैनल के छः उम्मीदवारों ने नामांकन भरा आईपीए पैनल से फार्मासिस्ट भोज कुमार साहू, राहुल वर्मा,वैभव शास्त्री,, एश्वर्य साहू, सूरज प्रताप सिंह ठाकुर,और विजेंद्र कुमार सूर्यवंशी को चुनाव के लिए उतारा गया है।

IPA पैनल के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं ये मुद्दे :-

(1) विदेशों की तर्ज़ पर फार्मासिस्ट को बनायेंगे प्रमुख हेल्थ प्रोवाइडर ।
(2) शासकीय फार्मासिस्ट का ग्रेड पे 42 सौ बढ़वायेंगे और चार स्तरीय प्रमोशन कैडर का निर्माण करवायेंगे ।
(3) राज्य में फ़ार्मेसी एक्ट का पालन करवाने फ़ार्मेसी इंस्पेक्टर नियुक्त करवायेंगे ।
(4) फ़ार्मेसी पंजीयन नवीनीकरण को ऑनलाइन करवायेंगे ।
(5) उपस्वास्थ्य केंद्रों, ब्लड बैंक, वेटनरी अस्पतालों में भी फार्मासिस्ट के पद स्वीकृत करवायेंगे ।
(6) अनियमित और दैनिक वेतनभोगी फार्मासिस्टों का नियमितीकरण करवायेंगे ।
(7) चिकित्सकों की तर्ज़ पर शासकीय फार्मासिस्टों को भी ड्यूटी के पश्चात निजी मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति दिलायेंगे ।
(8) राज्य में दवा उद्योग स्थापित करवायेंगे ।
(9) राज्य में NIPER की स्थापना करवायेंगे ।
(10) निजी फ़ार्मेसी महाविद्यालय के शिक्षकों को सम्माजनक वेतन दिलवायेंगे ।
(11)IPA चुनाव जीतने पर फार्मासिस्ट को चिकित्सक के समान प्रतिष्ठा दिलाएगी ।

चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए बालोद जिले के फार्मासिस्ट वालिंटियर का आवश्यक बैठक आयोजित अर्जुन्दा में किया गया बैठक व्यवस्थापक फार्मासिस्ट एमन लाल साहू के द्वारा जैन मेडिकल स्टोर्स में किया था इस बैठक में दुर्ग संभाग कोर्डिनेटर फार्मासिस्ट खोमेंन्द्र सार्वा व फार्मासिस्ट भोज कुमार साहू (पर्यावरण प्रेमी ) , चंद्र शेखर पटेल, लालकृष्ण साहू, धरमवीर साहू,एमन लाल साहू,शीतल दिल्लीवार, सुभाष साहू सहित अन्य फार्मासिस्ट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!