प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ..उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला अधिकारियों को करेंगे सम्मानित

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीटीआई ग्राउंड परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए आयोजित महिला मड़ई में लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। वे छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला स्व-सहायता समूहों और महिलाओं को ऋण राशि का चेक वितरण और बीटीआई ग्राउंड परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए आयोजित महिला मड़ई में लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!