प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत..वहीं एक अन्य बुरी तरह घायल..दल्ली थाना क्षेत्र का मामला

बालोद, लगातार सड़क हादसों में मौत की खबर सामने आ रही हैं। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरखार के पास सुबह 9 से 10 के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई वहीं एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया हैं।


मिली जानकारी अनुसार तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हुई हैं। शोभा राम कुरेटी (56 वर्ष) एवं राधेलाल (47 वर्ष) दोनों रिश्ते में जीजा-साला है। जो दल्लीराजहरा से (कोरेकसा) खलबतर जा रहे थे। तभी ग्राम पीपरखार गोटीटोला के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 05 एल 8625 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चालक शोभाराम कुरेटी की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक में बैठे दूसरे व्यक्ति राधेलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!