प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जाॅब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया। रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चैक, आमापारा, स्टेशन चैक से होते हुए फाफाडीह चैक, अंबेडकर चैक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई

महिला बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!