Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर ‘यूनिटी इन क्रिएटिविटी’ प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी

दिल्ली, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘यूनिटी इन क्रिएटिविटी’ प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी है।

इस प्रतियोगिता में देश भर से पांच लाख से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 272 विजेताओं का चयन किया गया। संस्कृति मंत्रालय ने उन्हें उनकी रचनात्मकता के लिए पुरस्कृत किया है। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिल्ली के नेहरू पार्क में आयोजित किया गया था।

अमृत ​​महोत्सव के विभिन्न ट्वीट की श्रृंखला का जवाब देते हुए, प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया;

“अद्भुत रचनात्मकता से भरी देशभक्ति की इस भावना ने #UnityInCreativity की एक नई मिसाल पेश की है। जिस प्रकार लाखों देशवासियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की, वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है। विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!