प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*बालोद जिला मुख्यालय में रफतार की कहर ने ली बाइक सवार की जान,घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहा था ट्रेलर चालक….इस थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा*

 

बालोद- बालोद जिला मुख्यालय में रफ्तार का कहर जारी है तेज रफ्तार ट्रेलर ने फिर एक युवक की जान ले ली है घटना देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है । पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रेलर दल्लीराजहरा की ओर से दुर्ग की ओर जा रहा था इसी दरम्यान बालोद नया बस स्टैंड के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक सवार को अपनी चपेट में ले ली जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वही बालोद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई मृतक गंजपारा मंडी के पास स्थित एक टेंट हाउस का कर्मचारी बताया जा रहा है वही इस घटना को अंजाम देने के बाद लापरवाह ट्रेलर चालक भागने का प्रयास कर रहा था जिसे बालोद पुलिस की सूचना पर गुंडरदेही में रोकवाया गया बहरहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!