प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप….नान, पनामा पेपर, जीरम, डी.के.एस, एक्सप्रेस-वे की भी जांच भी होना चाहिये…स्काई वॉक भ्रष्टाचार की जांच से भाजपा घबराई-कांग्रेस*

 

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा स्काई वाक भ्रष्टाचार की जांच से घबरा गयी है। इसीलिये भाजपा के नेता बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आये है। यदि भ्रष्टाचार किया नहीं है तो डर किस बात का भाजपा को स्काई वॉक के जांच का स्वागत करना चाहिये। भाजपा को स्काई वॉक बनवाने की उपयोगिता के बारे में भी जनता को बताना चाहिये। आखिर क्या सोच कर रमन सरकार ने स्काई वॉक बनाया था? जिसमें 25 फीट ऊंचाई पर चढ़कर पैदल चलने के लिये लोग जायेंगे। यह सुझाव रमन सिंह को किस विशेषज्ञ ने दिया था?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्काई वॉक के साथ एक्सप्रेस-वे घोटाले की जांच भी होनी चाहिये जो उद्घाटन के एक माह के अंदर ही धसक गयी उस पर बनाये गये पुल-पुलिये, फ्लाईओवर दरक गये। इसके साथ ही डी.के.एस. अस्पताल घोटाले की भी जांच होनी चाहिये जिसमें गरीबों के इलाज के लिये बनाये गये अस्पताल में करोड़ों की घपलेबाजी हो गया था। पनामा पेपर जिसमें वर्जिन आईलैंड में अभिषाक सिंह का नाम है जिसमें भ्रष्टाचार का पैसा विदेशों में जमा करने वर्जिन आईलैंड में रमन सिंह के कवर्धा के पते पर खाता खोलने का सबूत है, इसकी भी जांच होना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नान घोटाले और जीरम की जांच के लिये गठित एसआईटी को रोकने भाजपा के नेता धरमलाल कौशिक कोर्ट से स्टे लेकर आये है। भाजपा में साहस है तो नान और जीरम की जांच भी हो जाने दें ताकि प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई में 36000 करोड़ की डकैती डालने वालों को सजा मिल सके। जीरम की जांच हो जायेगी तो कांग्रेस नेताओं की बर्बर हत्या करवाने वाले षड़यंत्रकारियों को सजा मिलने का रास्ता साफ हो जायेगा। भाजपा इसकी जांच में क्यों, किसको बचाने बाधा पैदा कर रही है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा 15 साल का शासनकाल षड़यंत्र और भ्रष्टाचार भरा था। पूरे 15 साल के भ्रष्टाचार की जांच हो जाये तो राज्य के 15 साल के बजट का आधा से अधिक हिस्सा भाजपाई हुक्मरानों और उनके करीबियों की संपत्ति के रूप में जप्त हो जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!