प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*भँडेरा हाई स्कूल उन्नयन की स्वीकृति के बाद भी नही मिला सेटअप… स्कूल जल्द प्रारंभ करने की मांग को लेकर पूर्व जिपं सदस्य ने कलेक्टर से की मुलाकात*

 

गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा की वर्षो पुरानी मांग हाईस्कूल से हायरसेकंडरी में उन्नयन का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा दिनांक 5 सितम्बर 2022 को जारी होने के बाद भी अब तक स्थानीय स्तर पर बच्चों की भर्ती प्रक्रिया एवं शिक्षकों की व्यवस्था के ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।इस व्यवस्था को शीघ्र करने की मांग को लेकर बालोद जिला पंचायत के पूर्व सभापति भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मिले।कलेक्टर ने शीघ्र आदेश जारी करने शिक्षा विभाग में कहा है।अभिषेक शुक्ला ने कहा की जब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उन्नयन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।तो देर किस बात की है।कलेक्टर ने उनकी बातों को गम्भीरता से लिया।ज्ञापन देने साथ मे भाजपा खेरथा मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ,जिलापंचायत सदस्य होरीलाल रावटे,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला,भाजपा सोशल मीडिया के विवेक वैष्णव,रिटायर्ड शिक्षक मोहन लाल यादव,भन्डेरा शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष केदार देवांगन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!