Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*27 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल और फाइनल मैच….सीएस ने तैयारियों का किया समीक्षा.. ये अधिकारी रहे मौजूद*

 

रायपुर – सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जन-जागरूकता लाने नवा रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितम्बर से एक अक्टूबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आयोजन होगा। क्रिकेट मैच के आयोजन की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में आज मुख्य सचिव  अमिताभ जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। 

मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मैच के आयोजन के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में डीजीपी  अशोक जुनेजा और अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण  रेणु पिल्ले मौजूद थी। 

 मुख्य सचिव ने परिवहन आयुक्त  दीपांशु काबरा को मैच के आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में मैच के आयोजक, लोक निर्माण विभाग, एनआरडीए, पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए है। 

मुख्य सचिव ने मैच के आयोजन के लिए आयोजन से जुड़े विभागों के नोडल अधिकारी तय करने के निर्देश भी दिए । बैठक में  यातायात, सुरक्षा, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा सहित मैच के आयोजन के संबंध में तमाम व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का, एनआरडीए की सीईओ श्रीमती किरण कौशल, खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित, ऊर्जा, पर्यटन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और रायपुर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!