Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

*मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी’ अब हुआ नया जिला… यहां के लोगों में नये जिले के लोकार्पण को लेकर दिख रहा जबरदस्त उत्साह..नए जिले बनने से लोगो को क्या होगा फायदा..लोगो ने क्या कहा..पढ़े पूरी खबर प्रदेशरूचि पर*

 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी’ अब छत्तीसगढ़ के नए जिले के रूप में आज से अस्तित्व में आ रहा है नए जिले के निर्माण से लोगो में  जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है ..नए जिले बनने से सभी वर्ग के लोगों ने नये जिले की सौगात पर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया है। नये जिले में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ेंगी, समस्याओं का निराकरण, शासकीय कामकाज तेजी से पूरे होंगे और अन्य सुविधाओं में विस्तार होगा।

मोहम्मद रहबर कुरैशी मोहला में बेल्ट और चश्मे की दुकान चलाते हैं।उनका कहना है कि अब 100 किमी नांदगांव जाने की जरूरत नहीं। यहीं पर बढ़िया स्कूल, यहीं अस्पताल और सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।

भुवन सिंह धुर्वा, मोहला के नये जिला बनने पर बहुत खुश हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारा सपना पूरा किया। लाल श्याम शाह जी का सपना पूरा किया।

 

लोकेश्वर मोहला में हर्बल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बढ़िया पढ़ाई से यह काम शुरू कर पाया।अब मोहला में शिक्षा की स्थिति मजबूत होगी तो मेरे जैसे और लोग आगे आएंगे।

 

भगत राम टेमडे ने कहा – अब बिजनेस बढ़िया होगा। आबादी बढ़ेगी, निर्माण कार्य होंगे, अधिकारी-कर्मचारी बसेंगे, उद्योग खुलेंगे। जिसका सीधा लाभ हमें होगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

 

चेहरों पर चमक रही है, नये जिले की खुशी

मोहला के नया जिला बनने से महिलाओं में अपार खुशी है। उनका कहना है कि हमारे बच्चों को अब पास ही में शिक्षा मिल पाएगी। रोजगार भी मिलेगा।कलेक्टर बैठेंगे तो आवेदन की स्थिति जानने में आसानी होगी।एक ने बताया कि सर्प दंश के क्लेम की जानकारी के लिए हमें नांदगांव जाना पड़ता था, अब मोहला जिला बन रहा है, जल्दी क्लेम मिलेगा।

 

 

देखे मुख्यमंत्री के द्वारा लोकार्पण का सीधा प्रसारण

 

https://youtu.be/Hh08kj-UIoE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!