Skip to main content

प्रदेश रूचि

*Bjp बैठक : :..बैठक प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने ली bjp मंडल मगरलोड कार्यसमिति की बैठक…..अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष सहित….इन विषयों पर हुई चर्चा..!*

 

धमतरी…..बीजेपी मण्डल मगरलोड कार्यसमिति की बैठक 26 जुलाई मंगलवार को ग्राम बेलरदोना में आयोजित किया गया था…जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता ,मंडल व जिला के पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,सह संयोजक, बूथ पालक बूथ के अध्यक्ष शामिल रहे… बैठक प्रभारी भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। युवा मोर्चा मंडल मंत्री मुरली सिन्हा द्वारा स्वागत उदबोधन पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु द्वारा बैठक प्रस्ताव प्रस्तुत कर टी आर कंवर पूर्व पुलिस अधिकारी,भीखम सेन किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ,नरेश सिन्हा उपाध्यक्ष जिला भाजपा धमतरी द्वारा संगठनात्मक विषयों पर बैठक को संबोधित किया गया…वहीं जिला भाजपा निर्देशानुसार बैठक प्रभारी द्वारा बैठक लिया गया ,जो इस प्रकार से है पहला शक्तिकेंद्र विस्तारकों से प्राप्त समीक्षा पत्रक पर दूसरा पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के गठन संबंधी जानकारी पर तीसरा प्रत्येक बूथ पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाने पर चौथा बूथ डाटा समिति प्रारूप अनुसार बनाने पर पांचवा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान पर ( जो कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक) शक्तिकेंद्र स्तर पर जिम्मेदारी देकर समिति बनाना है इन विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया… बैठक का संचालन रामायण सिन्हा महामंत्री भाजपा मंडल मगरलोड द्वारा एवं आभार प्रकट व कार्यक्रम समापन कि घोषणा राम कुमार कंवर पूर्व जनपद सदस्य के द्वारा किया गया… इस मौके पर नगरी जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,उपाध्यक्ष टीकम साहू, उपाध्यक्ष खिलेश साहू,उपाध्यक्ष दुर्गा साहू,महामंत्री रामायण सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भगत मारकंडे, किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरंजय साहू, नरेश अग्रवाल पार्षद, दिनेश साहू पार्षद,दिलीप सिन्हा पार्षद प्रतिनिधि, पूर्व जनपद सदस्य रामकुमार कंवर, जिला महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नंदनी सिन्हा, राधा साहू,असोक साहू उपाध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी,डिहू राम साहू पूर्व पार्षद प्रतिनिधि, मंडल मंत्री मिलन नेताम, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू,उपाध्यक्ष नेमु निषाद, महामंत्री घनश्याम साहू, मंत्री मुरली सिन्हा, टिकेश्वर साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा उपाध्यक्ष शशीकांत ध्रुव, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नोकेश्वर ध्रुव, गुलशन साहू, राजेंद्र पटेल,बूथ अध्यक्ष कोमल दीवान, खूब लाल साहू, दुलीचंद लहरें, सोमेश्वर सिन्हा, रामप्रसाद, धनेश, कोमल सिन्हा, ठाकुर राम साहू, गिरीश दीवान, प्रदीप सिन्हा, तोरण ध्रुव,छत्रपाल साहू, उत्तम दीवान, गणेश राम, कुमार,योगेश साहू, तामेश्वर दीवान सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुआ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!