बालोद जिला के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की लगातार हो रही उपेक्षा के कारण हतोत्साहित और निराशा के चलते कांग्रेस पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। अब विधायक कुंवर निषाद के गृह नगर अर्जुन्दा नगर पंचायत के पूर्व कांग्रेस पार्षद गिरधर निषाद ने भी कांग्रेस पार्टी एवं विधायक कुँवर निषाद पर निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं बालोद जिला अध्यक्ष को भेजाl ज्ञात हो कि इसके पूर्व बालोद जिला कांग्रेस के दो बार जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की शुरुवात की थी। जिसके बाद लगातार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का दौर थमने का नाम नही ले रहा है । बालोद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के बाद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के वर्तमान महामंत्री छक्कन साहू ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था l कांग्रेस के पूर्व पार्षद गिरधर निषाद ने कहा कि मैं लगभग 40 वर्षों से कांग्रेस का कार्यकर्ता ,मछुवारा समाज का पदाधिकारी तथा नगर पंचायत अर्जुंदा का पार्षद के रूप में जनप्रतिनिधी भी रहा l मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है की कांग्रेस पार्टी अब वो कांग्रेस नही रह गई जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान और पूछपरख होता था ।पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ता जब कोई अपनी या सार्वजनिक जनता की समस्या को लेकर अपने विधायक या संगठन के मुखिया के पास जाता था तो उन कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बात को सुन समझकर उस समस्या का समाधान किया जाता था l परंतु आज सब कुछ बदल गया है कांग्रेस का कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ चुनाव के समय उपयोग का साधन बन गया है चुनाव के समय कांग्रेस का कार्यकर्ता दिनरात मेहनतकर मतदाताओं का हाथ जोड़ जोड़ कर पार्टी के विधायक प्रत्याशी को जीताने का निवेदन करते हैं तब कही जाकर विधायक बनते हैं परंतु प्रत्याशी जीत को अपना जनाधार समझता है और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने लगता है जो कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं के सामने बार बार हाथ जोड़ता है वही कार्यकर्ता जिस विधायक के लिए ये काम करता है चुनाव जीतने के बाद उन्हीं विधायक के सामने अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए हाथ जोड़ रहा है l जो चेहरे काम किए हैं आज वो दिखते नही और जो लोग विपक्ष के संघर्ष के समय नदारत थे आज वही सब दिखते हैं और वही लोग आज कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा बने हुए हैं l

पूर्व पार्षद गिरधर निषाद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ साथ मैं निषाद समाज से हूं जब कांग्रेस पार्टी ने हमारे समाज से गुंडरदेही विधानसभा से कुंवर निषाद को प्रत्याशी बनाया तब निषाद समाज का हर छोटा बड़ा व्यक्ति दिनरात स्वयं के संसाधनों से समाज के व्यक्ति को जीताने जीतोड़ मेहनत किए जिसका परिणाम बड़ी जीत के रूप में मिला भी।परंतु आज कांग्रेस का कार्यकर्ता ही नही समाज के लोग भी अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।यहां
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है वास्तविक में जो कांग्रेस पार्टी थी वो कही खो गई है अब पार्टी में सिर चापलूसी करने वालों और मौकापरस्त लोगों का स्थान है l कांग्रेस में ऐसे लोगों का जमावड़ा हो गया है जिनको कांग्रेस पार्टी से नही सिर्फ और सिर्फ अपने जेब भरने से मतलब है l कांग्रेस का हर निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी में घुटन महसूस कर रहा है और आने वाले समय में इस्तीफा देने वालों की बाढ़ लग जायेगी l




















