प्रदेश रूचि

बालोद जिले के इस आदिवासी विकासखंड के सबसे बड़े गांव में चलता अवैध शराब कारोबारियों का बोलबाला… पुलिस के पहुंचने से पहले पहुंच जाती है इन तक सूचना

बालोद/कुसुमकसा (ओम गोलछा) ..बालोद जिला के डोंडी तहसील का सबसे बड़ा ग्राम कुसुमकसा अवैध व ग़ैरकानूनी कार्यो के लिए सबसे सुरक्षित छेत्र बन गया है ,जहां जिम्मेदार अफसरों की मेहरबानी के कारण कई तरह के अवैधानिक कारोबार पनपने लगे है ,जिससे ग्राम के सामाजिक वातावरण पर भी असर हो रहा है , छुटपुट चोरियां तो होने लगी है तो अब दुपहिया वाहन के डिक्की से हजारों रुपयों की चोरी होने लगी है ,ग्राम में अवैध शराब की बिक्री ,सट्टा का अवैध कारोबार व गांजा का भी अवैध व्यापार फल फूल रहा है , ,जबकि छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री व डी जी पी द्वारा किसी भी छेत्र में गैरकानूनी व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश जारी किए है , जो इन दिनों कुसुमकसा छेत्र में हवा हवाई आदेश बन कर रह गया है ,

, कुसुमकसा में शराब सहित नशीली पदार्थो का अवैध कारोबार पर प्रशासनिक अंकुश ना लगने से बेख़ौफ़ चल रहा है , जिससे आम लोगो पर शासन प्रशासन के प्रति नकारात्मक छबि बन रही है ,ग्राम में अशांति फैल रही है वही इन अवैध कार्य करने वालो की संख्या बढ़ते जा रही है तो इन अवैध कार्यो में युवा धँसते जा रहे है , वही नशा के सामानों की खुलेआम बिक्री से कुसुमकसा सहित समीपस्थ ग्रामो में नशाखोरी बढ़ गयी है ,व कुसुमकसा में आस पास ग्रामो के नशेड़ियों व जमावड़ा बना रहता है

कुसुमकसा में 24 घण्टे मदिराप्रेमियो को ग्राम में ही ऊंची दरों में अवैध शराब बेचने वालों से आसानी से शराब उपलब्ध हो रही है , अवैध शराब बेचने वाले बेख़ौफ़ होकर अवैध शराब बिक्री कर रहे है , जिससे ऐसा लगता है कि आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन ने खुली छूट दे दी हो , आबकारी विभाग की कार्यशैली कुसुमकसा में नगण्य दिख रही है

कुसुमकसा में शराब की अवैध बिक्री ,सट्टा व नशीली चीजो के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन से मौखिक शिकायत की गई किंतु कार्यवाही नगण्य रहा ,व कार्यवाही ना होने से अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है ,लाक डाउन में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही थी , शराब कोचिया जो वर्तमान में जो अवैध शराब बिक्री का कार्य कर रहे है उन पर मेहरबानी कर रही है उन पर कोई कार्यवाही ना करना अनेक संदेहों की ओर इंगित कर रहा है वही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी के कुसुमकसा पहुंचने के पहले ही इन अवैध कारोबारियों को दूरभाष पर आगमन की सूचना मिल जाती है , ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से कुसुमकसा में चल रहे ,अवैध शराब की बिक्री ,सट्टा का अवैध कारोबार व नशीली चीजो के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!