Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

उत्तरप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बालोद-उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन से रौंदकर किये गये निर्मम हत्या एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने हेतु लखीमपुरी खिरी जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में मंगलवार को जिला काग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का धेराव कर उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

किसानों को वाहन से रौंदकर किए निर्मम हत्या

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर गिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर किसानों को वाहन से रौंदकर किये गये निर्मम हत्या से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरली चेहरा उजागर हुआ है। केन्द्र की मोदी सरकार जानबूझकर देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपने पर उतारू है। तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ कि जा रही बर्बरतापूर्वक कार्यवाही से पूरे देश मे आक्रोश है।

शोक संतप्त परिवारों से मिलने जा रहे प्रियंका गांधी को स्थानीय प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक रोका

जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि राज्य की योगी सरकार इस धटना को राजनीतिक रूप देते हुए किसान एव शोक संतप्त परिवारों से मिलने के लिए लखीमपूरी गिरी जा रहे अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी को स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण कार्यवाही सहित छग के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल को उतर प्रदेश के प्रवास पर रोक लगाकर अलोकतांत्रिक कार्यवाही किया गया है। कांग्रेसियों ने प्रकरण की संज्ञान में लेते हुए उत्तरप्रदेश की अराजक एव अलोकतांत्रिक योगी सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग राष्टपति से किया है।इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा, जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पूर्व जिला काग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे,शहर काग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव,रतिराम कोसमा, प्रशांत बोकड़े,विनोद टावरी, सजय चन्द्राकर,डॉ नारायण साहू,पदमनी नन्नू साहू,रश्मि दुबे,नवाब तिगाला,भगवती सोनकर,हसीना बेगम,लता कोर्राम,सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!