Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति, ‘दो स्टार’ लगाकर किया सम्मानित

बालोद।पुलिस कार्यालय बालोद में बुधवार को सहायक उपनिरीक्षकों का पदोन्नति कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका ने पदोन्नत अधिकारियों को कंधे पर ‘दो स्टार’ लगाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पदोन्नति का गौरव पाने वालों में सहायक उपनिरीक्षक बीजू डेनियल और लेखराम साहू शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और आमजन की सेवा भावना को और सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

पदोन्नत अधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पुलिस संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करते रहेंगे।

इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय देवांश सिंह राठौर समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!