प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

कौशल तिहार में दम दिखाया बालोद के युवाओं ने, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

बालोद।बालोद के हुनरमंद युवाओं ने ‘कौशल तिहार 2025’ के जिला स्तरीय मुकाबलों में अपना टैलेंट दिखाया और कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सम्मानित होकर लौटे। संयुक्त जिला कार्यालय में हुए सम्मान समारोह में कलेक्टर ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक विकास देशमुख ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 से 23 जुलाई तक हुई, जिसमें ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, प्लम्बिंग एंड हीटिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन और फील्ड टेक्नीशियन इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे ट्रेड्स में युवाओं ने दमखम दिखाया।

प्लम्बिंग और हीटिंग ट्रेड में झुमुक लाल और अनुरुद्ध कुमार चमके, जबकि ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में ईश कुमार, कुबेर निषाद, खामेलाल और लवलेश ने बाजी मारी। इसी तरह, इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन ट्रेड में प्रेम सोनी, दुलेश्वर साहू, हनेश साहू, प्रभात सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स में आलोक सुरेन्द्र, आदिल अली, हेम कुमारी और प्रभा मानिकपुरी ने अपने हुनर का लोहा मनवाया।

इस पूरे आयोजन का मकसद युवाओं में स्किल्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है — ताकि कल ये युवा ‘इंडिया स्किल्स 2025’ और आगे चलकर ‘वर्ल्ड स्किल्स 2026’ में देश का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!