शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा, “भारत में सामाजिक न्याय अवश्य स्थापित होगा, और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं। उन्हें दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी।”
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार की जद(यू)-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठे वादे और जुमले परोसे जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को बिहार में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद करने पहुंचे थे, लेकिन राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की जो कि तानाशाही की चरम सीमा है। दुबे ने सवाल उठाया कि, “क्या अब दलित, वंचित और पिछड़े छात्रों से संवाद करना भी संविधान के खिलाफ हो गया है?”
युवा कांग्रेस नेता लाकड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के पीछे देश के युवाओं की ताकत खड़ी है और ऐसी एफआईआर से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
इस विरोध मार्च में कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमें वैभव शर्मा, दीपक सानू पाल, फैल अली, देवराज ध्रुव, राम गावड़े, अशद अली, दुर्गेश नेताम, मनोज नेताम, सन्नी नेताम, लोकेश बघेल, राहुल ठाकुर, विक्की साहू, बलराम गावड़े, निखिल रगड़े, नजीर अली, आकाश रोहित यादव, कामेश यादव, अरफान खान, रोशन, असद अली, देव ध्रुव, मनोज मंडावी, सुनील मंडावी और रेहान खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।




















