प्रदेश रूचि

बालोद जिले में फिर हुआ दंतैल हाथी दस्तक…इन इलाको में आवाजाही पर वन विभाग ने लगाई रोक

बालोद।बालोद जिले में एक बार फिर दो दंतैल हाथी ने दस्तक दी है। जिसके तहत बुधवार की सुबह साढ़े 7 बजे उक्त दंतैल
हाथी सहायक परिक्षेत्र जगतरा परिसर के (ME- 2,ME- 3) कक्ष क्रमांक_Rf 9,Rf12 Rf11में मौजूदी है। इस दौरान हाथी धान की फसल को रौंद दिया है जिससे फसल पूरी तरह से नुकसान हो गया है। खेतों में हाथी के पैर के निशान हो गए है।वन विभाग की टीम दंतैल हाथी वाले प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगो को सुरक्षित रहने की अपील किया है। इसके अलावा गावो में मुनादी करवाकर लोगो को सुरक्षित रहने की कहा जा रहा हैं। बता दे कि एक बार फिर दंतैल हाथी की बालोद वन रेंज के पुरूर सहायक परिक्षेत्र में एंट्री हो गई है।वन विभाग ने बिच्छिबहरा , खैरडिगी धानापूरी , ओडेनाडीही,चूल्हापथरा, करियाटोला, हितेकसा , नगझर, मगचूवा,कोसमी ,नाहंदा गोटाटोला,नागबेल, मरकाटोला को अलर्ट ग्राम में रखा गया है। वन विभाग के एसडीओ डिम्पी बैस ने कहा की कोई भी जंगल न जावे, सतर्क रहे सुरक्षित रहे, एक दूसरे को सतर्क करें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करें। कोई भी जंगल न जावे, रात्रि में जंगल रास्तों में सफर न करे। सतर्क रहें,सुरक्षित रहें ,एक दूसरे को सचेत करे ,हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी अधिकारी को सूचना देने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!