Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बच्चों को पढ़ाई और खेल में हमेशा अपना उच्चतम मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए-प्रतिभा चौधरी

बालोद।नगर पालिका द्वारा संचालित बाल मंदिर स्कूल में गुरुवार को सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले स्कूली बच्चों को अंक सूची तथा प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई और खेल में हमेशा अपना उच्चतम मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए उन्होंने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई प्रेषित करते हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया एवं आने वाले समय मे इस स्कूल को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने की बात कही।नपा उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य होते हैं यह ऐसा स्कूल है जहां से बालोद में कई प्रतिष्ठित लोग यहां से पढ़ाई करके निकले हैं सभी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई देकर उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की जिसमे रुचि हो उन्हें उस क्षेत्र में आगे बढ़ाने में शिक्षक शिक्षिकाओं को ध्यान देने की जरूरत है।इस अवसर पर सभापति एवं वार्ड पार्षद प्रीतम यादव, गिरिजेश गुप्ता पुष्पा साहू ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!