बालोद….जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा एवं विरोध करते हुए बालोद युवा कांग्रेस द्वारा जयस्तम्भ चौक में किया आंतकवाद का पुतला दहन…..मामले को लेकर यूंका जिलाध्यक्ष ने कहा मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई इनमें से ज्यादातर पर्यटक है …यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा घातक हमला है …..जिसकी बालोद युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला युवा कांग्रेस महामंत्री आदित्य दुबे, पार्षद सुमित शर्मा, युवा नेता वैभव शर्मा, वैभव साहू, दिनेश्वर साहू, आयुष राजपूत, फैज अली, उमर अली, सभी युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।




















