प्रदेश रूचि

2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल संभालेंगे बालोद जिले के पुलिस टीम की कमान

बालोद। प्रदेश में विभिन्न जिलों के एसपी सहित आईपीएस ऑफिसर्स बदल दिए गए हैं। इस क्रम में बालोद जिले के एसपी एस आर भगत का तबादला गौरेला पेंड्रा जिला हो गया है। अब बालोद जिले का कमान योगेश कुमार पटेल संभालेंगे। जो वर्तमान में अंबिकापुर जिले के एसपी है।योगेश पटेल छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः छत्तीसगढ़ के ही महासमुंद जिले के रहने वाले है।

प्रोफेशनल कैरियर:–

योगेश पटेल ने 17 दिसंबर 2018 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी राजनांदगांव जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर पोस्टिंग हुईं। वे राजनांदगांव में बसंतपुर थाना प्रभारी रहें। इसके बाद रायगढ़ जिले में रायगढ़ सीएसपी रहें। फिर दंतेवाड़ा जिले के एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन बनें। एसपी के रूप में उनकी पहली पदस्थापना गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में हुई। कमांडेंट चौथीं वाहिनी भी वे रहें। वर्तमान में योगेश पटेल जून 2024 से अंबिकापुर जिले के एसपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!