बालोद।बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम निपानी में महिला की हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया । इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि सगे जेठ ही निकला है। पुलिस ने महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार किया है।मामले का खुलासा करते हुए एसपी एसआर भगत ने बताया कि आरोपी विजय द्वारा मृतिका के बाल को पकड़कर सिर को जमीन पटकर हत्या कर दिया। एसपी एसआर भगत ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह मोबाईल से ग्राम निपानी में एक महिला रामबत्ती साहू कि संदेहास्पद मृत्यु होने की सूचना पर ग्राम निपानी घटना स्थल पहुंचकर मृतिका के पति रामेष्वर साहू के द्वारा बताया कि 13 अप्रैल को भानुप्रतापुर के ग्राम अतामार में कार्यक्रम दे रहे थे इस बीच मोबाइल से पत्नी की हत्या होने की सूचना मिलने पर निपानी पहुंचा तो घर के आसपास खून बिखरा पड़ा हुआ था, तब मेरे पिता ने गांव के सरपंच व पड़ोस के लोगो को बुलाया, देखे पत्नी की मृत्यु हो गई थी, मेरी पत्नी रामवती साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर प्रवेष कर उसे मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है कि प्रार्थी रामेश्वर साहू पिता श्याम ताल साहू उम्र 35 वर्ग निवासी निपानी थाना व जिला बालोद के रिपोर्ट पर धारा 103(1), 332 चीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश सिंह राठोर , एफएसएल की टीम और डाग स्काट की टीम पहुंची, घटना की देखते हुए बरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना बालोद की टीम व टेनिवाल हेतु सायबर सेल बालोद की टीम गठित की जिसका नेतृत्व एसडीओपी बालोद देवांष सिंह राठौर थाना बालोद प्रभारी रविपंकर पाण्डेय, व सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू व सउनि धरम भुआर्य के द्वारा की जा रही थी, अज्ञात आरोपी पता तताप हेतु हरसंभव पता तलास किया जा रहा था गांव के कैमरा, आसपास के लोगो से पुछताछ के दौरान व घर के जेठ आरोपी विजय साहू का पुछताछ करने पर हर बार अलग अलग जवाब दे रहा था चूंकि हत्या का आरोपी मृतिका का ही परिजन था इस कारण पुलिस को पाईटेड कर आरोपी की पहचान करने में परेशानी हो रही थी। जो बार बार पुछताछ के बाद टूट कर अंततः मृतिका रामबती साहू का 13 अप्रैल के रात्रि 09 से 10 बजे के मध्य घर में टीवी देखने के दौरान मुबी में घर के लोगो के द्वारा समझाना देखकर अपने खुद के घर में भी परिवारिक विवाद अपनी बहू रामबती के द्वारा करना होने से बात करने और मृतिका के द्वारा गाली गलौच करने से आक्रोष में आकर हत्या करने की नियत से मृतिका को पलंग बैठी से हाथ को खींचकर जोर से जमीन पर पटकना जिससे माथे पर चोट आना और फिर से उठने पर हाथ को पकड़ाकर दूसरी ओर पटकना और फिर मृतिका के बाल को जमीन पर पटक कर मारकर वहां से भाग जाना बताया।उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, बाना प्रभारी निरीक्षक रवियंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुभार्य, प्र.आर. 1603 दुर्योधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, संजय सोनी, नागेष साहू, आकाश दुबे मोहन कोकिला म.आर. लक्ष्मी पटेल, ममता ठाकुर व सायबर सेल बालोद से उप. निरी जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. रूमलाल सुरेन्द्र, भुनेप्यर मरकाम, विवेक शाही बारक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी मिधलेप यादव पूरन देवांगन गुलजारी साहू, व सायबर सेल व थाना के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
निपानी हत्याकांड में बालोद पुलिस को मिली सफलता…मृतिका का जेठ निकला हत्यारा..इस कारण हत्या के घटना को दिया था अंजाम




















