बालोद – बालोद जिले में भाजपा अब एक नया भाजपा के रूप में सामने आया है। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ एक रणनीतिक सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए जिले भर के नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है।
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के कुशल रणनीति और एक बेहतरीन संगठन कुशलता के साथ छग के विष्णुदेव सरकार के विकास कार्यों को नीचे तक पहुंचाते हुए कार्य किया गया यही नही संगठन ने जहां अपने अधिकृत प्रत्याशीयो को विजयी बनाने निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओ के साथ समन्वय बनाते हुए जमीनी स्तर पर कार्य किए वही इस चुनाव में भीतरघात करने वाले बड़े नेताओं के खिलाफ भी अनुशासनहीनता की कार्यवाही से परहेज नहीं किया गया जिसके चलते इस बार सभी चुनावो में भाजपा का परचम लहराते नजर आया ।
कमजोर हो चुके संगठन में फूंकी नई जान
आपको बतादे पिछले कुछ वर्षों में बालोद जिले में भाजपा की साख लगातार गिरते नजर आई थी जिसके चलते कई बार बहुमत के बाद भी भाजपा को क्रॉस वोटिंग का सामना भी करना पड़ा और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बालोद जिले में भाजपा को नए अध्यक्ष के रूप में चेमन देशमुख को जिलाध्यक्ष का कमान 4 जनवरी को सौंपी गई और जिलाध्यक्ष की कमान संभालते ही चेमन देशमुख को बड़ी जिम्मेदारी भी मिल गई एक तरफ असंगठित हो।चुके भाजपा को संगठित करना और दूसरी तरफ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी को संतुष्ट करते हुए टिकट वितरण और जीत दिलाने जैसे चुनौती मिली।
इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जिला अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार जिले भर में प्रवास कर कमजोर हो चुके संगठन में जान फूंक कर पूरे जिले के कार्यकताओं में उत्साह का संचार किया। और कार्यकर्ताओ को पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करने के लिए प्रेरित किए।
संघर्ष से सफलता
चेमन देशमुख के लगातार प्रयास के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी अपने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जमीन से जुड़कर काम किए और इसका परिणाम दोनों चुनाव में दिखाई दिया। बालोद जिले जहां पहली बार जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जीत कर नया इतिहास रचा वही जिले में नगरीय चुनाव में पहली बार दल्लीराजहरा नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जीतना तथा 10 साल बाद बालोद नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कब्जा इसी तरह डौंडीलोहारा,गुरुर, चिखलाकसा, गुंडरदेही, डौंडी नगर पंचायतों सहित ज्यादातर जनपद पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों शानदार जीत चेमन देशमुख की कुशल संगठन क्षमता का परिचायक है भाजपा की जिले शानदार विजय से भाजपा कार्यकता में जबरदस्त उत्साह है वही जिले के कांग्रेस में घोर निराशा की स्थिति बनी हुई है।