प्रदेश रूचि

तीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर मतदानदलों को किया गया रवाना….मतदान दल को मिठाई खिलाकर तथा पुष्प भेंटकर दिए शुभकामनाएंस्वच्छता दीदीयो के लिए खुला राहत और सौगातों का पिटारा..अब मिलेगी छुट्टियों के साथ ये सुविधाएंकक्षा 4 की छात्रा ने स्कूल के वासरूम का फ्लश बटन दबाते ही हुआ विस्फोट..घटना में स्कूली छात्रा हुई घायल…इस स्कूल का मामलानवनिर्वाचित नपाध्यक्ष से मिले खिलाड़ी.. ऐतिहासिक जीत पर दिए बधाई, नपाध्यक्ष के सामने रखे ये समस्या..तो नपाध्यक्ष ने भी खिलाड़ियों को किए आश्वस्त और बोले…बालोद नगर पालिका का उपाध्यक्ष कौन, क्या सामान्य को दी जा सकती है कमान, PIC में किसे मिलेगी जगह


भाजपा की आमसभा :-सभी BJP नेताओ ने कहा बालोद में विकाश अपना विकाश करके चला गया..अब शहर की विकास के लिए वोट करना है

बालोद।प्रदेश उप मुख्यमंत्री,गृहमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा बालोद नगर के पुराना बस स्टैंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी और 20 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

काग्रेस जितने के बाद मेहनत नहीं करे है केवल भ्रष्टाचार करते है,डिप्टी सीएम

विजय शर्मा ने कहा कांग्रेस वोट के लिए बंगलादेश के लोगों को बसाते है।काग्रेस की राजनीति सरल है।काग्रेस जितने के बाद मेहनत नहीं करे है केवल भ्रष्टाचार करते है। विष्णुदेव सरकार महतारी वंदन योजना के तहत माता बहनों के खाते में 12 किश्त की राशि पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि काग्रेस की सरकार ने पीएम आवास योजना को रोक के रखा था।भाजपा ने पीएम आवास योजना लागू करवाने के लिए सड़क की लड़ाई थी जिसके बाद भी सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सरकार आने बाद 18 लाख पीएम आवास योजना के तहत मकान देने का वायदा किया था।वही सरकार बनते ही सबसे पहले कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किया गया।केंद्र मोदी सरकार ने 12 करोड़ शौचालय बनाया है। शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय में हाट बाजार में पिंक टायलेट बनाया जाएगा। पट्टा नहीं स्वामित्व पत्र दिया जाएगा ये हमारी घोषणा पत्र में है।स्कूल कालेज में वाईफाई की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि बालोद में विधायक भी नहीं है अध्यक्ष नहीं है ये कड़ी टूट जाएगा।विकास का मार्ग अवरुद्ध मत हो इसके लिए कमल के निशान पर 11 फरवरी को मत देकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील लोगों से किया है।

काग्रेस ने 10 साल में शहर का विकास नहीं किया है,प्रतिभा चौधरी

भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने कहा कि काग्रेस ने 10 साल कार्यकाल देखा है।अभी मै वार्ड वार्ड में धूम रही हु लेकिन शहर का विकास नहीं हुआ है केवल जेब का विकास हुआ है।केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। चौपल इंजन की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया है। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष रहे यज्ञदत शर्मा, राकेश यादव लीला शर्मा ने शहर का विकास किया है। काग्रेस ने 10 साल में शहर का विकास नहीं किया है। उन्होंने बालोद को स्वर्णिम बालोद बनने के लिए बालोद नगर में प्रतिनिधत्व देने की अपील मतदाताओं से की।


विकास अपना विकास करके चला गया , रिकेश सेन

वैशाली नगर के विधायक और नगर पालिका बालोद के प्रभारी रिकेश सेन ने कहा कि पालिका में काग्रेस की सरकार है उसे उखाड़ फेंकना है।विकास अपने को विकास कर करके चला गया है।करोड़ों रूपये कमाए है।गंगा मैया के धरती है।वायदा तो हम लोग पूरा करते है।प्रतिभा चौधरी को जब टिकिट नहीं मिला था उससे पहले जनता की सेवा कर रही है।चुनावी सभा को जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख,चुनाव संचालक यज्ञदत शर्मा,यशवंत जैन, राकेश यादव,पवन साहू,प्रीतम साहू ने संबंधित किया।मंच का संचालन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने किया।सभा में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित शहर की महिलाए व पुरुष बड़ी सख्या में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!