
बालोद – प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार 8 जनवरी को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे।जहा मुख्यमंत्री साय ग्राम जुंगेरा स्थित नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।निराश्रित लोगो को कम्बल वितरण का कार्यक्रम करेंगे वही जुंगेरा के स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मद से 65 करोड़ रुपये 83 लाख की लागत से निर्मित कार्य का लोकार्पण एवं 77 करोड़ 99 लाख के 77 कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले ने नए भाजाप अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष यशवंत जैन,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव मुख्यमंत्री आगमन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।तो मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं जिले एसपी ने भाजाप कार्यालय का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।भाजाप जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन किया था अब मुख्यमंत्री के रूप में लोकार्पण करेंगे।इसको लेकर कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।