प्रदेश रूचि


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 8 जनवरी बुधवार को बालोद शहर में होगा आगमन…. भाजपा कार्यालय के विधिवत लोकार्पण सहित शासकीय कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 8 जनवरी बुधवार को बालोद शहर में आगमन हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के विधिवत लोकार्पण सहित शासकीय कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जुंगेरा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम की युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है।कार्यक्रम स्थल मां बंजारी मंदिर जुंगेरा मिनी स्टेडियम का सोमवार को जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मुआयना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2022 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन किया था, और उनका आगमन इसी भाजपा जिला के विधिवत् लोकार्पण व शासकीय कार्यों के भूमि पूजन के लिए हो रहा है, सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है ,कि हमारे प्रदेश के मुखिया का आगमन बालोद जिला मुख्यालय में होने जा रहा है।चयनित स्थल का मुआयना करने पहुंचे, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता राजा दीवान, नरेश यदू,शाहिद खान, अमित चोपड़ा, विश्वास गुप्ता, संतोष कौशिक, रवि पाण्डे,व समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!