बालोद। बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में आज दोपहर बालोदगहन के पास सोनी ढाबा के आगे दो बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमे आज दोपहर
रायपुर के तरफ से आ रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG 07 E 1484 जगदलपुर रोड सोनी ढाबा बालोदगहन के पास पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुशार सड़क पर जा रही बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
25 से 30 यात्री महिंद्रा बस में थे सवार
बताया जा रहा है कि घटना के समय बस मे 25 से 30 यात्री बस में सवार थे।घटना के बाद तीन लोगों को गंभीर चोट आई। घायलों को तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। वही घटना के बाद मौके से ड्राइवर कंडक्टर फरार हो गए।
वही आज ही एक और सड़क हादसा हो गया
जहां बालोदगहन के पास देर शाम दो बाइक आपस में भीड़ गए जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतक व्यक्ति का नाम जितेंद्र ध्रुव उम्र 25 वर्ष, कुरूद निवासी बताया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल युवक का नाम तुलसी ध्रुव उम्र 28 वर्ष ग्राम अरौद धमतरी निवासी बताया गया है। घायल युवक को तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।
सोमवार को हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद आज फिर बालोदगहन के आगे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जिले के राजा राव पठार में तीन दिवसीय मेला होने के कारण इस सड़क पर ट्रैफिक का लगातार दबाव बना हुआ है।जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।




















