प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भाजपा नेता की अच्छी पहल.. कूडो कराते में शामिल होने गुजरात जाने वाली बेटी को आर्थिक मदद कर किए प्रोत्साहित

बालोद : गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम चिचबोड़ निवासी कूडो (कराते) खेल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गुजरात जायेगी यश्वनी मंडावी को जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर ने अपनी शुभकामनायें दी। उन्होंने कूडो खिलाड़ी यश्वनी को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विदित हो कि यश्वनी ने पूर्व में विशाखापट्टनम में आयोजित प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाई थी। अब गुजरात में वो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जायेगी

बालोद जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नही लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी प्रशासनिक उदासीनता और खिलाड़ियों के प्रति शासन के कमजोर नीति के चलते अपने प्रतिभा को सामने नही ला पा रहे है । जिले के ग्रामीण अंचलों में कई खिलाड़ी आर्थिक समस्या के चलते बड़े प्रतियगिताओ में शामिल नही हो पाते ऐसे में जिले केभाजपा युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकार द्वारा किए पहल इस खिलाड़ी के लिए संजीवनी का काम करेगी वही समाज के लिए एक उदाहरण भी है कि ऐसे खिलाड़ियों के लिए सामाजिक सरोकारिता निभाते हुए इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!