प्रदेश रूचि

*नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी चालक युवती को मारी ठोकर…और घसीटते ले गया ..फिर क्या हुआ..पढ़े पूरी खबर प्रदेशरुचि पर*

बालोद – बालोद जिला मुख्यालय स्थित गंजपारा में हुए सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,जो की विभिन्न सोसल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में मे देखा जा सकता है कि कैसे कार चालक लापरवाही पूर्वक कार चलते हुए स्कूटी सवार को ठोकर मारकर घसीटते हुए दूर ले गया। वही इस दुर्घटना में बालोद जिले के झलमला की 20 वर्षीय युवती रिसिका चौरसिया बुरी तरह घायल हो गई ,जिसे बालोद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में शामिल कार चालक काफी ज्यादा नशे में धुत था जबकि इस घटना के बाद अपनी पहचान बताने के लायक भी नहीं था जिसे बालोद पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया और आगे के जांच कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!