प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अवैध शराब बिक्री मामले को लेकर जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत..जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

बालोद। जिले के देवरी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरदफोड़ में अवैध शराब बिक्री के मामले में जिला जेल में बंद एक कैदी की अचानक हालत बिगड़ गयी। जेल स्टाफ ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मगलवार की रात को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।जानकारी के अनुसार 25 मई को देवरी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरदफोड़ निवासी 35 वर्षीय लोकेश सिन्हा को अवैध शराब बिक्री मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह जिला जेल बालोद में बंद था। दो दिनों से जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की बीती रात 11 बजे लोकेश सिन्हा की तबीयत बिगड़ जाने से उसे फिर जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी इलाज़ के दौरान मगलवार की रात को मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!