प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

छत्तीसगढ पीसीसी अध्यक्ष पहुंचे बालोद साहू समाज भवन…भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों को कर्मा जयंती की दिए शुभकामनाएं…

बालोद।प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व विधायक संगीता सिन्हा आज जिला मुख्यालय के साहू सदन में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। बैज ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना और आरती कर छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर विधायक ने कहा की भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण है ! उन्होंने कहा कि साहू समाज की भांति दूसरे समाज भी एकता के एकसूत्र में बंधे है! किसी भी समाज को मजबूती प्रदान करती है एकता! साहू समाज अपने समाज की संस्कृति, रीति-रिवाजों को बखूबी संजोकर रख रहे हैं, जो कि प्रंशसा योग्य है! वही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भक्त माता कर्मा की जयंती पर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की !

 

छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है माँ कर्मा हमें ,श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है! माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगो की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा! इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर , परुषोत्म पटेल , गोपी हिरवानी , शम्भू साहू , पार्षद  पदमणी नन्नू साहू ,हसीना बेगम,दिनेश साहू ,अंचल प्रकाश साहू ,साहू समाज के समस्त पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!