Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद जिले के इस गांव में पुराने रंजिश को लेकर दबंगों ने दो भाइयों पर धारदार हथियार से किया हमला… मामला दर्ज

बालोद।जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के कनेरी मनेरीपारा में होली के दिन गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर फावड़ा, लोहे की रॉड, टांगिया से तीन दबंगों ने दो भाइयों पर जमकर हमला कर दिया।दबंगों के इस हमले से दोनो भाइयों की सिर पर चोटे आई है।पुलिस ने तीनो दबंगों बिटटू नेताम , विक्की नेताम ,अभिषेक नेताम के खिलाफ धारा 294-IPC, 307-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। राजेंद्र नेताम ने पुलिस को बताया की गुरुवार की शाम 04 बजे मेरा छोटा भाई राजेश ने बताया कि पुराने लडाई झगडे की बात को लेकर हमारे गांव के अभिषेक, बिट्टू व विक्की मुझसे अश्लील गाली गलौज, वाद विवाद कर रहे थे और अभिषेक ने डण्डे से मेंरे बांए गाल पर मारा जिससे चोंट आयी है, मैं अपने भाई राजेश को साथ लेकर मनेरी पारा चौक पर गया जह अभिषेक, विक्की और बिट्टू खडे थे अभिषेक अपने हाथ में फावडा व विक्की लोहे की राड व बिट्टू टंगिया रखा था, मैने उन लोगो से कहा की तुम लोग क्यो मेरे भाई के साथ मारपीट कर रहे हो, इतने में अभिषेक बोला कि अभी मारे कहां हैं, अब मारेंगें कहकर मेरे भाई के चेहरे में फावडा से वार कर दिये। फिर मैने तीनो को क्यो मारते हो कहकर चिल्लाया इतने में तीनो मेरे पास आकर कहने लगे, आज तुम्हे हम लोग जान से मार डालेंगें, कहकर एक राय होकर मुझे जान से मारने की नियत से बिट्टू ने अपने पास रखे टंगिये से मेरे सिर पर प्राण घातक वार किये, जिससे मैं सडक पर गिर गया, सिर से काफी खुन बह रहा था। मेरे सर पर दो जगह चोंट आयी है एवं विक्की लोहे के राड से दाहिने कंधे व बाजू में और अभिषेक ने फावडे के उल्टे भाग से मेरे पीठ पर वार किया जिससे चोंटे आयी है, पुरानी रंजिश के कारण बिट्टू, विक्की व अभिषेक ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे टंगिया, लोहे के राड व फावडे से मेरे व मेरे भाई राजेश के उपर प्राण घातक हमला किये हैं जिससे हम दोनो को चोंटे आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!