प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Balod जिले में फिर एकबार हाथी की दस्तक..वन विभाग ने इन गांवों में जारी किया अलर्ट

बालोद।बालोद जिले में एक बार फिर हाथी ने दस्तक दी है। जिसके तहत शनिवार शाम को उक्त हाथी गुरुर वन मंडल के चूल्हापथरा परिसर को पार कर नाहंदा परिसर की ओर बड़ गया है। वन विभाग की टीम हाथी वाले प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगो को सुरक्षित रहने की अपील किया है। इसके अलावा गावो में मुनादी करवाकर लोगो को सुरक्षित रहने की कहा जा रहा हैं। बता दे कि एक बार फिर दंतैल हाथी की बालोद वन रेंज में एंट्री हो गई है।वन विभाग ने ग्राम कमारडेरा, टेंगनाबरपारा, नाहंदा, कोसमी, कपरमेटा, मंगचुवा, कोसमी से मंगचुवा वनमार्ग, अंगदफॉर्म, करकाभाट, कांडे, बरही, नर्रा, नारागांव, किनारगोंदी को अलर्ट ग्राम में रखा गया है। वन विभाग के एसडीओ डिम्पी बैस ने कहा की कोई भी जंगल न जावे, सतर्क रहे सुरक्षित रहे, एक दूसरे को सतर्क करें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करें। जंगल में महुआ बिनने के लिए एवं जलाऊ लकड़ी के लिए जाना मना है। जंगल रास्ते का उपयोग न करें । हाथी विचरण क्षेत्र में दिन में वा रात में सफर नही करने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!