Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बहुप्रतीक्षित 100 बिस्तर अस्पताल की मांग को लेकर सीएम के पास पहुँचे देवलाल ठाकुर

 

दल्लीराजहरा – नगर दल्लीराजहरा में विगत 15 वर्षों से स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर चले रहे मांग को गंभीरता से लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझते हुए 100 बिस्तर अस्पताल की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास मांग की। जिसमे देवलाल ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के विधायक के उदासीनता के कारण पर्यंत दिनाँक तक 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण नही हो सका है। राज्य शासन द्वारा 3 बार 10 बिस्तर अस्पताल को लेकर राशि आबंटित कराई गई थी। परन्तु वर्तमान समय तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है। इसलिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया गया है कि दल्लीराजहरा क्षेत्र में 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने हेतु राशि आबंटित करते हुए स्वीकृति दी जाए। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!